Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ससुराल वालो ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत

पीड़िता ने महिला थाने में पति व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता के ससुराल वालो के विरूद्ध छापेमारी की है। हालांकि भनक लगते ही सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है।

06 Jul 2024

ससुराल वालो ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत

पूर्वी चंपारण। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक नव विवाहिता के ससुराल वाले ने उसे गर्भवास्था के दौरान पेट पर चोट किया है,जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत मोतिहारी सदर अस्पताल में हो गई है। गर्भावस्था के दौरान ही ससुराल वालो ने उसे मारपीट कर घऱ से भी निकाल दिया है।

पीड़िता ने महिला थाने में पति व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता के ससुराल वालो के विरूद्ध छापेमारी की है। हालांकि भनक लगते ही सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है।

घटना में सबंध दिये आवेदन में पीड़ता ने बताया है,कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गोढ़वा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपू कुमार के साथ अरेराज के सोमेश्वर महादेव मंदिर में 30 अगस्त 2023 को हुई थी।वहां से विदा होकर अपने ससुराल गई। शादी के बाद मेरे पति के पिता कृष्णा प्रसाद एवं मां के द्वारा कहा गया कि अभी तुम लोगों को पढ़ाई करनी है। इस कारण मोतिहारी में ही भाड़ा पर मकान लेकर रहो।

शादी के 5 दिनों के बाद से ही मैं अपने पति एवं सास ससुर के साथ कृष्णा नगर में रहने लगी। 10 दिनों तक ठीक-ठाक रहने के बाद सास में ताने देना शुरू किया और दहेज में मारुति वैगन-आर कार की डिमांड की जाने लगी। प्रताड़ना से तंग आकर हमने सारी बातें घर वालों को बताई। इसके बाद मेरे पिता एवं भाई आकर काफी आरजू मिन्नत किए।साथ ही हमारे मायके वालों ने 10 सितंबर 2023 को 2 लाख रुपये भी ससुराल वाले को दिया।

पैसा लेने के बाद मेरे घर वालों के आग्रह पर 7 नवंबर 2023 को विशेष विवाह पदाधिकारी मोतिहारी के समक्ष विवाह निबंधन भी कराया तथा विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। इसी बीच वे गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर जैसे मेरे पति व सास ससुर को लगी,तो इनलोगो ने मुझे और प्रड़ताड़ित करने लगे। प्रताड़ना 2 अक्टूबर 2023 को मुझे पेट पर मारपीट की गई। तब मुझे काफी परेशानी हुई। इसके बाद अपनी मां को सारी बात बताई। 4 अक्टूबर 2023 को सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड कराया गया।

उन लोगों की प्रताड़ना एवं गलत दवा देने की वजह से मेरे गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई।इसी बीच मेरे पति एवं उनके परिवार वाले मुझे अकेले छोड़कर भाग गए। लोक लाज के डर से मुकदमा नहीं किया तथा सामाजिक स्तर पर दबाव बनाने लगे। इसी बीच 9 जून 2024 को पंचायती का आयोजन हुआ, जिसमें ये लोग गाली गलौज के साथ धमकी देने लगे।

पीड़िता ने आरोप लगाई है कि इस बीच मेरे पति दीपू फोन पर बातचीत करते रहे और मुझसे होटल में मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने मुझसे शारीरिक संबंध भी बनाया। जिससे मैं गर्भवती हुई। महिला ने पति,सास- ससुर समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने एवं गर्भ में पल़ रहे बच्चे की हत्या करने, घर से मारपीट कर निकाल देने का मुकदमा दर्ज कराया है।जिसका अनुसंधान महिला थानाध्यक्ष कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News